ज्योतिरादित्य सिंधिया देश में दूसरे सबसे अमीर प्रत्याशी!

Loading

लोकसभा चुनाव 2024 मैदान में मध्यप्रदेश की गुना-शिवपुरी सीट से चुनाव लड़ रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रापर्टी कितनी है उसे लेकर सभी में उत्सुकता रहती है। सिंधिया की व्यक्ति संपत्ति कितनी है और सिंधिया राजवंश की कुल संपत्ति कितनी है, इसे लेकर हमेशा ही चर्चाएं रहती हैं। लेकिन, जो भी है उनकी कुल प्रापर्टी का सहीं आंकलन आज तक कोई नहीं कर पाया है।

देश में चुनाव लड़ने वाले 127 प्रत्याशियों में से 37 करोड़पति हैं। गुना-शिवपुरी से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया देश में दूसरे सबसे धनी उम्मीदवार हैं। उनके पास 424 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। सागर से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला संपत्ति में प्रदेश में दूसरे और देश में 29वें स्थान पर हैं। वे 51 करोड़ के मालिक हैं।

राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह 50 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के साथ प्रदेश में तीसरे नंबर पर हैं। सबसे ज्यादा 1 करोड़ से अधिक की देनदारी मुरैना के बसपा प्रत्याशी रमेश गर्ग की है। दिग्विजय पर प्रदेश में सर्वाधिक 17 आपराधिक केस दर्ज हैं। भोपाल के 4, विदिशा और ग्वालियर में 3-3 प्रत्याशियों पर केस हैं। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे चरण में सबसे ज्यादा 8 निर्दलीय पर केस हैं। कांग्रेस के 5, भाजपा के 2 प्रत्याशियों ने आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

भोपाल में सर्वाधिक 22 उम्मीदवार

भोपाल सीट से सर्वाधिक 22 उम्मीदवार हैं। मुरैना, गुना, राजगढ़ में 15-15 उम्मीदवार हैं। भिंड में सबसे कम 7 और बैतूल में 8 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 10 महिला प्रत्याशी हैं।

सिंधिया राजवंश की कुल दौलत 40 हजार करोड़

– ज्योतिरादित्य सिंधिया 2019 के लोकसभा चुनाव में मध्‍यप्रदेश के सबसे अमीर प्रत्‍याशी थे। सिंधिया परिवार की संपत्ति का सही अनुमान आज तक नहीं हो पाया है। लेकिन, आंकलन किया जाता है कि दुनियाभर में सिंधिया राजवंश की कुल संपत्ति 40 हजार करोड़ से भी अधिक है। इनमें ज्योतिरादित्य के अलावा उनकी बुआ वसुंधरा राजे और यशोधरा राजे सिंधिया राजवंश भी दावेदार हैं।

ज्योतिरादित्य के पास 32000 करोड़ की दौलत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 2014 के लोकसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा जो संपत्ति का विवरण चुनाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया था। उसके अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास 32 करोड़ 64 लाख 412 रुपये संपत्ति है। उनके पास एक पैतृक बीएमडब्ल्यू कार भी है।

400 कमरों वाले महल में रहते हैं ज्योतिरादित्य

ग्वालियर में ज्योतिरादित्य 400 कमरे वाले शाही महल में रहते हैं। सन 1874 में बनकर तैयार हुए इस राज महल का नाम जयविलास पैलेस है। इसके 40 कमरों में म्यूजियम, जबकि महल की सीलिंग पर सोना जड़ा हुआ है। इस भवन की कीमत करीब दो सौ मिलियन डॉलर बताई जाती है। सिंधिया का ग्वालियर का जय विलास पैलेस 1,240,771 वर्ग फीट क्षेत्र में महल फैला हुआ है। इस महल का वैभव पूरे भारत में मशहूर है। इसकी दीवारों पर सोने से पेंट किया गया है। इस महल में भोजन परोसने के लिए चांदी से बनी ट्रेन चलती है। छत पर जो झूमर लगा है उसका वजन 3500 किलो है और वह पूरा चांदी का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *