19 मई को तूफानी स्पीड से दस्तक देगा मानसून, MP में 5 दिन होगी झमाझम बारिश!

Loading

 राजस्थान से आ रही गर्म हवा की वजह से गर्मी की वापसी हुई है। अधिकतम तापमान में 2.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने से 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन में लू जैसा अहसास रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 14 मई को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। 17 से 18 मई के बीच तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना है। तापमान में बढ़ोतरी होने पर लू की भी दस्तक होगी।

कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। इसके कमजोर पड़ने से हवा का रुख राजस्थान की ओर से हो गया है। इस कारण सुबह से ही सूरज की तल्खी रही और दोपहर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे लू जैसा अहसास रहा। पांच दिन बाद गर्म हवा ने फिर से वापसी की है। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

नमी आने से शाम को छाए बादल

देश के अलग-अलग हिस्सों में चक्रवातीय घेरे बने हैं। इस चक्रवातीय घेरों की वजह से हवा में हल्की नमी आ रही है। दिन में गर्मी बढऩे से शाम को हल्के बादल छा गए। बादलों की वजह से शाम को गर्मी से हल्की राहत मिली। अंडमान निकोबार में मानसून की दस्तक के बाद लगातार पांच दिन भारी बारिश की संभावन हो।

इस कारण बढ़ेगी गर्मी

-जमू कश्मीर में दो से तीन दिन के अंतराल में पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। इस कारण गर्मी रतार नहीं पकड़ पा रही है, लेकिन इस हते पश्चिमी विक्षोभ नहीं आ रहे हैं, जिससे राजस्थान की गर्म हवा स्थिर रहेगी। तापमान तेज गति से बढ़ेगा।

-देश के दूसरे हिस्सों में चक्रवातीय घेरे नहीं बनेंगे। जिससे नमी आ सके। हवा में नमी नहीं होने की वजह से गर्मी की तल्खी बढ़ेगी।

-मानसून ने भी आगे बढऩा शुरू कर दिया है। 19 मई को अंडमान निकोबार के उत्तरी हिस्से में मानसून पहुंच जाएगा। इधर गर्मी पड़ेगी, उधर मानसून आगे बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *