मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी-48 घंटे बाद तेज तूफान के साथ दस्तक देगा मानसून!

Loading

नौतपा का पांचवा दिन भी जमकर तपा। अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने से शहर सीवियर हीटवेव 

तवा सी तप रही धरती पर बारिश की बूंदे गिरने से गर्मी से हल्की राहत मिली और तापमान में 6.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग ने 30 व 31 मई को भी गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हीटवेव जारी रहेगी और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज होगा।की चपेट में रहा। ओवर हीट होने की वजह से शाम को मौसम ने करवट बदल ली। आंधी के साथ तेज बारिश हुई और हवा की गति 30 किमी प्रतिघंटा से अधिक रही। धूल के कारण शहर की रतार थम गई।

पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार

शहर में चार दिन से भीषण गर्मी पड़ रही है। इसकी वजह से वातावरण गर्म हो चुका है। सीवियर हीटवेव की वजह से पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार भी जा चुका है। बुधवार को सुबह से राजस्थान की गर्म हवा शहर पर हावी हो गई। 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से सीवियर हीटवेव चली। दोपहर 3 बजे आसमान से आग के अंगारे बरसने लगे। सडक़ों पर सूरज का लॉकडाउन रहा। ओवर हीट के कारण बारिश हो गई। इससे पारे की गति थम गई और नीचे आ गया।

दो जून को मप्र में प्री-मानसूनी एक्टिविटी

अनुमानों से एक दिन पहले ही मानसून की दस्तक की संभावना को अच्छा संकेत माना जा रहा है। इसी अवधि के दौरान दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के शेष हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र के कुछ हिस्सों, केरल, दक्षिण-पश्चिम, मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तथा पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने से परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।

अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार मानसून में सामान्य या सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। मप्र में दो जून को प्री-मानसूनी एक्टिविटी होगी।

एक ताजा विक्षोभ पश्चिमोत्तर क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, इससे उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में दो जून तक बारिश हो सकती है। 3 से 4 दिन में पश्चिमोत्तर और मध्य भारत में पारा 3-4 डिग्री गिर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *