लोेक सभा चुनाव 2024 के तीसरे चरअ के चुनावों का काउंट डाउन शुरू हो गया है, कल शाम तक प्रचार-प्रसार थम जाएगा इसीलिए राजनीतिक दल पूरी ताकत झौंक रहे हैं, जनसंपर्क कर रहे हैं, रैली, रोड शो बढ़े हैं, सोशल मीडिया पर वार जारी है…
लोकसभा चुनाव 2024 -MP का काउंटडाउन शुरू हो गया है। प्रत्याशियों के पास प्रचार के लिए 36 घंटे शेष हैं। इस दौरान रैली, रोड शो, सभा के जरिए आखिरी जोर लगाएंगे। शहर में लाउडस्पीकर का शोरगुल तेज हो गया है। भाजपा व कांग्रेस की स्थिति देखी जाए तो दोनों ने अलग-अलग रणनीति पर काम किया है। कांग्रेस का फोकस ग्रामीण क्षेत्र में अधिक है। कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय जितने भी नेता आए हैं, उनकी सभाएं गांव में हुई हैं।