गर्मी से जल्द मिलेगी राहत ! बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवातीय घेरा

Loading

मई माह भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है। इस महीने तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, लेकिन इस बार पश्चिमी विक्षोभों ने गर्मी की चाल को धीमा कर दिया है। उत्तर पश्चिम हवा चलने से दिन का तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे दिन में गर्मी से राहत रही।

5 मई को आंधी व बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार तीन मई को हवा का रुख पश्चिम दिशा से हो सकता है, जिससे 4 मई को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच सकता है। 5 मई को आंधी व बारिश की संभावना है। सुबह आसमान साफ था, इससे धूप तेज रही और सुबह 10:30 बजे तक पश्चिमी हवा चल रही थी, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद हवा का रुख उत्तर पश्चिम (कश्मीर से) हो गया। जिससे दिन के तापमान में गिरावट हुई। साथ ही न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे रात में भी गर्मी से राहत रही।

10 तक मौसम में रहेगा उतार चढ़ाव

-जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं और बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय घेरा बन रहा है, जिससे 10 मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। आंधी, बारिश का दौर चलेगा। उत्तरी पूर्वी हवा भी चलेगी, जिससे बंगाल की खाड़ी से नमी आएगी।

-राजस्थान की गर्म हवा 5 मई के बाद शांत हो जाएगी। इस कारण तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *