वीरे दी वेडिंग का ट्रेलर रिलीज़,करीना कपूर इस फिल्म से कर रही हैं वापसी

Loading

लम्बे समय के इंतज़ार के बाद फिल्म वीरे दी वेडिंग का ट्रेलर आज रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म में चार लड़कियों की दोस्ती को दिखाया गया है। करीना कपूर इस फिल्म के द्वारा लम्बे समय बाद वापसी कर रही हैं। तैमूर के जन्म के बाद यह उनकी पहली फिल्म है। इस फिल्म में करीना कपूर के अलावा सोनम कपूर,स्वरा भास्कर,शिखा तल्सानिसा मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।

फिल्म के ट्रेलर 4 लड़कियों में काफी गहरी दोस्ती को दिखाया गया है। फिल्म के ट्रेलर में रिलेशनशिप,गाली-गलौज,शारीरिक सम्बन्ध,और शादी के मसले को ज्यादा फोकस किया गया है। ट्रेलर में करीना कपूर एक बार फिर दमदार एक्टिंग करती हुई नज़र आ रही हैं। फैंस को करीना की फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार था। सोनम कपूर और स्वरा भास्कर बोल्ड डॉयलाग बोलते हुए नज़र आ रही हैं। फिल्म में लड़कियों के बीच में खूब मस्ती को दिखाया गया है। फिल्म वीरे दी वेडिंग 1 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *